एसडीओ व जेई के नेतृत्व में अभियान चलाकर 20 बकायेदारों का हुआ विद्युत विच्छेदन
एकमा (सारण)। बिजली बिल बकाएदारों के विरुद्ध मंगलवार को बिजली विभाग के एसडीओ निलेश कुमार व जेई गौतम कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एकमा ब्लॉक रोड व गंजपर गांव के अजय शर्मा, मनीष कुमार, तारकेश्वर साह, धर्मदेव साह, चंद्रशेखर सिंह आदि सहित 20 बिजली बिल बकाएदारों का विद्युत कनेक्शन का विच्छेदन लाइनमैन राजेश कुमार, संतोष प्रसाद आदि के सहयोग से किया गया। जेई श्री कुमार ने बताया कि तीन हजार से अधिक बिजली बिल के बकाएदारों के विरुद्ध यह अभियान चलाया गया। जेई श्री कुमार ने कहा कि विभाग बिजली बकाएदार उपभोगताओं के विरुद्ध सख्त है। विद्युत विच्छेदन हेतु अभियान दो-तीन माह तक जारी रहेगा। इससे बचने हेतु उपभोक्ता अपने बिल का समय से भुगतान करें।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन