मारपीट की घटना से आक्रोशित कोहड़ा बाजार के व्यवसायियों ने फिर अपनी दुकानें रखी बंद
- डीआईजी अथवा एसपी को बुलाने पर अड़े लोग
- डीएसपी ने पहुंच कर दुकानदारों व ग्रामीणों से बातचीत कर मामले का हल निकालने का किया प्रयास
दाउदपुर/मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार के व्यवसायियों ने विगत दिनों हुई मारपीट की घटना से आक्रोशित होकर मंगलवार को भी अपनी दुकानें बंद रखी और डीआईजी अथवा एसपी को बुलाने पर अड़े रहे। इस बीच करीब 3 बजे सदर डीएसपी एमपी सिंह ने पहुंच कर दुकानदारों व ग्रामीणों से बात-चीत कर मामले का हल निकालने का अथक प्रयास कियस।परन्तु लोग मानने को तैयार नही हुए। लोगों ने दाउदपुर थाना पुलिस के खिलाफ शिकायतों का अंबार लगा दिया और थानाध्यक्ष को सस्पेंड करने की मांग करते रहे। लोगों ने कई धंधेबाजों का भी खुलेआम जिक्र किया। जिनका क्षेत्र में नेटवर्क काम करता है। धंधेबाज शराब की खुलेआम विक्री कर रहे हैं। घटना के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नही करती। बाद में एसडीओ ने भी पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली और लोगों को समझाना चाहा। इंस्पेक्टर मंजू कुमारी सिंह का प्रयास भी विफल रहा। लोग नही माने। उनका कहना था कि असमाजिक तत्वों का मनोबल इतना हाई है कि वे कुछ भी कर सकते हैं। पुलिस के साथ उनका उठना- बैठना है। व्यवसायियों का कहना है कि जब तक सख्त विभागीय कार्रवाई नही की जाती और सभी दोषियों को गिरफ्तार नही किया जाता वे अपनी दुकानें बंद रखेंगे। उधर पटना इलाज में पहुंचे दो युवकों में से एक जुनैद की स्थिति गम्भीर बताई जाती है। वहीं मोहताब खां का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग