खैरा थाने में शराब का हुआ विनष्टीकरण
राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के खैरा थाना परिसर में बुधवार को देशी एवं अंग्रजी शराब को ,जो खैरा थाने के विभिन्न काण्डों में जप्त की गई थी का विनिष्टीकरण किया गया। उत्पाद विभाग सारण द्वारा प्रतिनियुक्त सब इंस्पेक्टर कुमारी प्रेमलता तथा खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना परिसर में ही जप्त शराब को नष्ट कर जमींदोज कर दिया गया। वहीं सब इंस्पेक्टर कुमारी प्रेमलता ने बताया कि प्रशासनिक आदेश के आलोक में खैरा थाने के विभिन्न कांडों में जब्त किये गए 337 लीटर देशी तथा लगभग 11 लीटर अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस विनष्टीकरण में खैरा थानाध्यक्ष विकाश कुमार सिंह, उत्पाद अवर निरीक्षक कुमारी प्रेमलता, सब इंस्पेक्टर रेशम लाल, शत्रुध्न प्रसाद यादव, जावेद आलम, आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग