सिंडीकेट सदस्यों ने बदले कलेवर वाले सीनेट हॉल का किया निरीक्षण
संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो फारूक अली के पहल पर सीनेट हॉल को नया लुक दिया जा रहा है। अब यह करीब-करीब नए लुक में अवतरित हो चुका है। बताते चलें कि इसी दौरान सीनेट हॉल का निरीक्षण सिंडीकेट के सदस्यों के द्वारा किया गया। हॉल में नया मंच बनकर तैयार हो गया है और पहले के कुर्सियों की स्थिति को बदल दिया गया है। पहले कुर्सियां इस स्थिति में थी कि मंच के तरफ देखने के लिए शिर घुमाना पड़ता था लेकिन अब कुर्सियों का मुंह मंच के तरफ ही कर दिया गया है जिससे बैठने वालों को सीधा मंच दिखाई देगा। गौरतलब है कि इस बार का ऑनलाइन दीक्षांत समारोह इसी हाल में कराए जाने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान सिवान जिला परिषद अध्यक्ष संगीता , राजेश्वर चौहान, इंद्रदेव सिंह पटेल और विश्वविद्यालय के प्रोफेसर यूएस ओझा आदि ने नए लुक को देखकर बहुत प्रसन्नता जाहिर की तथा कुलपति को बधाई दिया। कुलपति फारूक अली ने बताया कि अभी हॉल में अन्य सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध करानी बाकी है। इसको ओपन थिएटर के रूप में भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीनेट हॉल में अभी हाई क्वालिटी का कैमरा, प्रोजेक्टर और डिस्प्ले सिस्टम लगाया जाना बाकी है और इन कार्यों की जिम्मेवारी विश्वविद्यालय के जूनियर इंजीनियर सरफुद्दीन को दिया गया है । हॉल हमेशा बंद रहेगा यदि कोई कार्यक्रम करवाना चाहते हैं तो विश्वविद्यालय से इसकी अनुमति लेनी होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग