नव मनोनित अध्यक्ष को शिक्षक नेताओ ने दी बधाई
राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनन्दन शर्मा के द्वारा संघ के वरीय नेता मनोज कुमार को बिहार का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।जिसका स्थानीय नेताओं ने स्वागत किया है। इस मौके पर संघ के अंचल सचिव प्रमोद कुमार पप्पू ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष के ऊर्जावान होने के कारण संघ को मजबूती प्रदान होगी। वहीं संघ के मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार ने कहा कि वे हड़ताल अवधि या अन्य मुद्दों पर काफी सक्रियता के साथ बिना भेद-भाव के शिक्षक हितों की लड़ाई लड़ते रहे है। ऐसे में संघ और अधिक ऊर्जा के साथ काम करेगा। कार्यकारी अध्यक्ष को बधाई देने वालो में अवध किशोर ओझा, चन्दनकुमार शर्मा, नन्द कुमार शर्मा, प्रियंका कुमारी आदि प्रमुख रूप से शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग