दिल का दौरा पड़ने से वार्ड सदस्या हुआ का निधन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कन्हौली मनोहर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-16 की वार्ड सदस्या 55 वर्षीया ललिता देवी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जाता है कि वे पूर्व से दमा की बीमारी से भी ग्रसित थी। वार्ड सदस्या के निधन पर स्थानीय मुखिया सुनीता देवी,मुखिया प्रतिनिधि राकेश राम,उप मुखिया राकेश पांडेय,उपसरपंच पतिराम राय, वार्ड सदस्य नवल किशोर सिंह, राजकुमार पूरी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और साहस बनाये रखने का अनुरोध किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिवंगत वार्ड सदस्या काफी हँसमुख और मिलनसार होने के साथ- साथ अपने मधुर व्यवहार की वजह से क्षेत्र में लोकप्रिय थी।दिवंगत वार्ड सदस्या अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग