समय पर बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोगताओं का काटा गया कनेक्शन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिजली बिल समय पर जमा नहीं करने वाले उपभोगताओं के विरुद्ध बिधुत विभाग सख्त है। ऐसे में विभागीय स्तर पर लगातार अभियान चलाकर चिन्हित उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है। इसी कड़ी में बनियापुर प्रशाखा के जेई पवन कुमार के नेतृत्व में बसतपुर और प्यारेपुर में अभियान चलाकर नैना देवी, बलिराम ओझा, मीना देवी, हरिदयाल प्रसाद, प्रभावती देवी, गणेश मांझी, सुरेंद्र मांझी, अमरेंद्र राम, कुंती देवी, मोतीलाल राम, दिलीप राम सहित डेढ़ दर्जन उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद कर दिया गया। जेई पवन कुमार ने बताया कि सभी उपभोगताओं पर निर्धारित से अधिक रुपये का बिधुत विपत्र बकाया था।हालांकि दर्जन भर उपभोगताओं ने ऑन द स्पॉट विपत्र जमा कर बिधुत-बिच्छेदन की कारवाई से अपने को बचा लिया।इस दौरान बकाये के रूप में पचास हजार रुपये की राजस्व वसूली की बात बताई गई।बिधुत कर्मियों ने बताया कि तीन हजार रुपये से अधिक का बकाया रखने वाले उपभोगताओं को चिन्हित कर कनेक्शन काटा जा रहा है।मौके पर जे.एल.एम सहदेव कुमार मानवबल बीरबहादुर, प्रमोद कुमार, अजय प्रसाद, दीपक कुमार, मुकेश कुमार सहित सभी संबंधित कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग