गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
- छात्र-छात्राओं को गुरु गोबिंद सिंह के प्रेरणादायक उपदेशों को आत्मसात करने की अपील
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। प्रखंड के गौसपुर स्थित उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए बुधवार को प्रधानाध्यापिका वीणा सिंह की अध्यक्षता में सिख धर्म के 10वें व अंतिम गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका वीणा सिंह ने कहा कि शौर्य व साहस के प्रतीक माने जाने वाले गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को बिहार के पटना साहिब में हुआ था। अपने संबोधन में शिक्षक कमल कुमार सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह एक आध्यात्मिक गुरु होने के अलावा निर्भयी योद्धा, कवि व दार्शनिक भी थे। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना व सिखों के पवित्र धर्मग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब को पूर्ण की थी। उन्होंने कहा था कि मेरे बाद अब विद्वान संत-महात्माओं के उपदेशों व रचनाओं की अमृत समान वाणी का संग्रह गुरुग्रंथ साहिब ही सभी का गुरु होगा। उनके जन्म दिवस को ही प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। श्री सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को भी गुरु गोविंद सिंह के प्रेरणादायक उपदेशों को आत्मसात करना चाहिए। विचार गोष्ठी को शिक्षक दिग्विजय कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, अनीता पांडेय, अंजु कुमारी, विभा कुमारी, सोनाली नंदा, कमल कुमार सिंह, छविनाथ मांझी आदि ने भी संबोधित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग