श्याम चक मुहल्ले में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बनियापुर मुख्य पथ पर श्यामचक में एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है मृतक का पहचान श्यामचक मुहल्ले के नंदलाला साह का 20वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप मे हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने नवनिर्मित मकान जो कि छपरा बनियापुर मुख्य पथ व छपरा बलिया रेलवे लाइन से सटे करीब 100 मीटर की दुरी पर स्थित है से वापस अपने पुराने मकान श्यामचक को आ रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन द्वारा कुचल दिया गया है. सर पर लगी गहरी चोट के कारण मौके पर ही युवक की मौत हो गई वही जब तक स्थानीय लोगो को इस घटना की खबर होती तब तक वाहन चालक फरार हो गया. इस घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन जो कि भुंजा व्यवसायी है सभी दौड़े दौड़े घटना पर पहुंचे और चित्कार मारकर रोने लगे. इस दौरान सड़क के दोनो ओर वाहनो की लंबी कतारे लग गई. मौके पर मुफ्फसिल थाना पुलिस, भगवान बाजार थाना पुलिस सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर अंचलाधिकारी पहुंच लोगो को शांत कराया व आवागमन को चालू कराया. वही भगवान बाजार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप मे बीस हज़ार रूपये प्रदान किए


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग