छपरा में युवक को गोली मारकर अपराधियों ने किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण )। छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर गुडडू पार्क के पास एक युवक को गोली मारकर बुधवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे घायल कर दिया गया। घायल युवक नगर थाना क्षेत्र के दहियावां टोला निवासी सुशील सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह है। गोली उसके दाहिने जांघ में लगी है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति नियंत्रण में है। चिकित्सकों के अनुसार गोली आर पार हो चुकी है तथा घायल युवक की स्थिति सामान्य है और इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह दलबल के साथ पहुंच गए हैं और इसकी जांच कर रहे हैं। जबकि घायल को सदर अस्पताल लाए जाने के बाद नगर थाना अध्यक्ष विमल कुमार सिंह एवं भगवान बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायल से भी पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। घटना के कारणों और गोली मारने वालों के बारे में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। घायल को सदर अस्पताल लाए जाने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ अस्पताल में पहुंच गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को लगाया गया है। घायल के परिजनों ने बताया कि प्रभुनाथ नगर गुडडू पार्क के पास किसी दुकान पर सामान खरीदने के लिए विकास कुमार सिंह गए थे। इसी दौरान यह घटना हुई। घायल अवस्था में आस-पास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग