दरियापुर के डेरनी में मिला प्लास्टिक के डिब्बे में शव
राष्ट्रनायक न्यूज।
डेरनी (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के खिड़कियां गांव के पास नहर में एक प्लास्टिक के डिब्बे से शव होने की बात पर सैकड़ों ग्रामीण वहां जुट गये फिर इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार के दोपहर एक चरवाहा को नजर पड़ी की नहर में एक पलास्टिक का डिब्बा लुढ़का पड़ा है जिसे वह अन्य गांव वालों को बताया तो सबने वहां पहुंच देखने की कोशिश की लेकिन काफी दुर्गंध आ रहा है और किसी जानवर के द्वारा डिब्बे से खींचा गया था जिससे एक हाथ बाहर निकला हुआ था शव की पहचान तो नही हो सकी है लेकिन प्रथम दृष्टया शव को देखने से पता चलता है हत्या कर शव को छुपाया गया है समाचार प्रेषण तक स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच करने में जुटी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग