कुलपति ने विश्वविद्यालय के विभिन्न स्थानों का किया औचक निरीक्षण
- जेपीयू परिसर में अधूरे इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा शुरू: कुलपति
संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो फारूक अली के द्वारा गुरुवार के दिन विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों एवं स्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि इंडोर स्टेडियम का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, देखने के साथ ही कुलपति ने कहा कि जो भी परिस्थिति है उसको मद्दे नजर रखते हुए इसे यथाशीघ्र बनवाने की योजना बनाया जाए। कुलपति प्रोफेसर फारूक अली ने कहा कि इंडोर स्टेडियम को साधारण रूप में ही सही परंतु इसे तैयार कराकर इसी में स्पोर्ट्स का कार्यालय भी बनाया जाएगा। इसमें स्पोर्ट्स के बड़े-बड़े सामान रखने में सुविधा होगी। बताते चलें कि डॉक्टर विश्वमित्र पांडे को स्पोर्टस सेक्रेटरी बनाकर स्पोर्ट्स काउंसिल का गठन पहले ही किया जा चुका है। उक्त निरीक्षण के दौरान जेपीयू के कुलसचिव कर्नल शिवानंद झा, अभियंता प्रमोद कुमार एवं विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग