10 बिजली उपभोक्ताओं की लाईन कटी
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। बिजली बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध गुरुवार को कनीय अभियंता गौतम कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एकमा प्रखंड के मुकुंदपुर गांव के वीरेंद्र यादव, ऊषा देवी, ब्रह्मदेव यादव, वकील यादव, चिंता देवी, तेजनारायण सिंह आदि सहित 10 बिजली बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं का लाइनमैन के सहयोग से कनेक्शन का विच्छेदन किया गया। कनीय अभियंता श्री कुमार ने बताया कि बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के विद्युत विच्छेदन हेतु जारी यह अभियान दो-तीन माह तक जारी रहेगा। इससे बचने के लिए उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल का समय से भुगतान करना चाहिए। तीन हजार से अधिक बिजली बिल बकाएदारों के विरुद्ध यह अभियान चलाया गया है। जेई ने कहा कि विभाग बिजली बकाएदार उपभोगताओं के विरुद्ध सख्ती बरत रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग