स्टार इलेवन ने बाबा बालेश्वर नाथ पेटरिया की टीम को 60 रनों से दी शिकस्त

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। भाई क्रिकेट क्लब पेटरिया के सौजन्य से स्थानीय खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उदघाटन बनियापुर भाग-01 के भावी जिला परिषद प्रत्याशी सह समाजसेवी जमादार राय के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान स्टार इलेवन टीम सरेया तथा बाबा बालेश्वर नाथ टीम पेटरिया के बीच रोमांचक मैच खेला गया। जहाँ स्टार इलेवन सरेया की टीम ने बाबा बालेश्वर नाथ पेटरिया की टीम को 60 रनों से शिकस्त देकर मैच पर कब्जा जमा लिया। सरेया की टीम ने निर्धारित ओवरों में 08 विकेट खोकर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। जबकि पेटरिया की टीम निर्धारित ओवरों में महज 95 रन बनाकर सिमट गई। मौके पर आयोजन समिति के मुख्य कार्यकर्ता ज्ञान शंकर, राजा बाबू, बजरंगी सिंह, मुन्ना कुमार, जयराम, राम सिंह, राजेश सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शकगण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग