मशरक दक्षिणी भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। संगठनात्मक गतिविधियों में गति देने, कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से वाकिफ कराने तथा मंडल भाजपा के नए पदाधिकारियों को उनके दायित्वों व जिम्मेदारियों की जानकारी देने के लिए मशरक दक्षिणी मंडल कार्यसमिति की बैठक खैरनपुर विजय मिश्रा के आवास के परिसर में आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद ने किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बनियापुर विधानसभा प्रभारी विरेन्द्र पांडेय ने बैठक में सभी को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए चर्चा की गई। मौके पर बनियापुर प्रभारी ने कहां कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी को एकजुट रहना है वही भाजपा के सिद्धांतों को आम जन तक पहुंचाने के लिए हमें जागरूक रहना है।31 जनवरी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम पर विशेष जोर देना है।वही प्रखंड स्तर पर 4-14 फरवरी को प्रखंड में भाजपा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय पार्टी के तरफ से लिया गया।जिसकी सभी तैयारी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद को कर के पार्टी को अविलंब सूचित करने के लिए निर्देश दिया गया। बैठक में भाजपा को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की अपील की गई। मौके पर प्रखंड भाजपा संयोजक बीरबल प्रसाद ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की भारी जीत पर वे सभी कार्यकर्ता का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।वही अब पार्टी कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएं और जनता की भलाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराएं। मौके पर विधानपार्षद ई सच्चिदानंद राय के प्रतिनिधि कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू, मुसाफिर सिंह,संजय तिवारी, राकेश सिंह महंथ, ब्रजेश कुमार सिंह, चंदेश्वर सिंह,शशी रंजन सिंह, डॉ देव कुमार पड़ित समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम