अनुमंडल कैम्पस से बाइक चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई नगर थाने में प्राथमिकी
दाउदपुर/माँझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव निवासी राजकिशोर प्रसाद की बाइक हीरो स्प्लेंडर ( बीआर 04 एए) सदर छपरा अनुमंडल के कैम्पस से चोरी कर ली गई। इस सम्बंध में राजकिशोर प्रसाद ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि मैं अपनी बाइक कैम्पस में खड़ी कर लोक शिकायत कार्यालय में गया था। जब वापस लौटा तो बाइक अपने स्थान से गायब थी। उसके बाद मैंने बाइक चोरी होने की शिकायत सदर अनुमंडल के गार्ड से की। फिर नगर थाना पहुंचा और लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि उसी दिन छपरा एचडीएफसी बैंक के एक कर्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलपुरा निवासी संजीत कुमार सिंह की भी बाइक चोरी हुई है। बाइक चोरी की बढ़ती घटना से चालकों में भय वयाप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग