मांझी के बलिया मोड़ से तीन शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दाउदपुर/मांझी (सारण)। बिहार व उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला जयप्रभा सेतु के समीप स्थित मांझी के बलिया मोड़ से पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों शराबी समस्तीपुर जिला के बताए जाते हैं। बताया जाता है कि तीनों यूपी के तरफ से आ रहे थे तभी बलिया मोड़ पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने शक के आधार पर जब ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया गया तो अल्कोहल का मात्रा पाया गया। उसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वह प्राइवेट काम करते हैं। गिरफ्तार लोगों में समस्तीपुर निवासी अंकित कुमार आलोक कुमार एवं दीपक कुमार शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग