राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

आग लगने से एक फुस का दलान जलकर हुआ राख, एक मवेशी भी बुरी तरह झुलसा

आग लगने से एक फुस का दलान जलकर हुआ राख, एक मवेशी भी बुरी तरह झुलसा

राष्टनायक प्रतिनिधि।

अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मपुरजाफ़र पंचायत के धोबी टोला गांव में आग लगने से एक फुस की दलान जल कर राख हो गई। आग लगने से दलान में रखे हजारो रुपये की समाप्ति खाक हो गई। एक गाय का बछड़ा भी बुरी तरह झुलस गया।घटना शुक्रवार की संध्या की है। गृह मालिक मढौरा के बिशुनपुर निवासी राघवेंद्र नारायण सिंह बताए जाते है। इनका घर महि नदी उस पार में पड़ता है, जबकि दलान इस पार था,दलान के निकट सुबह का जला हुआ राख परा हुआ था, जिससे अचानक आग लग गई,दलान में दुधारू गाय व बछड़ा बाधा हुआ था। गाय किसी तरह डोरी तोड़कर भाग निकली, पर इनके बछड़े झुलस गए, आग के उठते लाफ़ को देख ग्रामीण दौरे,पम्पी सेट व लोटा बाल्टी के सहारे आग पर काबू पाना चाहा तबतक सबकुछ जल चुका था। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आग लगने से दलान में रखा अनाज,कपड़ा, क्लेशकर मशीन,पटौनी का पाइप, दो चौकी, एक बोरा खाद, एक साइकिल जलकर  राख हो गई। आगलगी की घटना सुन सीओ ने कर्मचारी को भेजा, वही मवेशी डॉक्टर पहुँच झुलसे बछड़ा का उपचार किया।