कुहासे में तीन ट्रकों की आपस मे भीषण टक्कर के बाद एक की मौत व एक घायल

राष्टनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। एनएच 722 पर कुहासे के कारण तीन ट्रको की आपस मे भीषण टक्कर के बाद एक ट्रक के केबिन में फंसे घायल ड्राइवर को निकालने का वीडियो सामने आया है। घटना आज सुबह लगभग 10 बजे की है जब एनएच 722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के राजा चौक के समीप तीन ट्रको की टक्कर हो गई। छपरा- मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर हुई इस घटना में वैशाली जिला के लालगंज थाना क्षेत्र के फूलखौली गांव के जगन्नाथ राय के पुत्र 60 वर्षीय भरत राय उर्फ भोला राय की मौत हो गई।जबकि पटना जिले के पालीगंज के 20 वर्षीय शैलेश कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। दोनों को गड़खा सीएससी ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने भरत राय उर्फ भोला राय को मृत घोषित कर दिया तथा शैलेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर पहुंची एवं जेसीबी के माध्यम से तीनों ट्रको को एक दूसरे से अलग किया। घटना के बाद आम जनता द्वारा स्टेयरिंग पर बैठे ड्राइवर को रेस्क्यू करने का प्रयास करते वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमे लोग क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे ड्राइवर को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि लोगो का प्रयास सफल नही हुआ और घायल ड्राइवर की मौत हो गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग