कृषि बिल के विरोध व किसानों की मांगों के समर्थन में मानव श्रृंखला की तैयारी में जुटें: यादव
- 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाएंगे राजद कार्यकर्ता
राष्टनायक प्रतिनिधि।
एकमा/लहलादपुर (सारण)। केन्द्र सरकार की कृषि बिल के विरोध व किसानों की मांगों के समर्थन में राजद 30 जनवरी को मानव श्रृंखला का आयोजन करेगा। जिसमें शामिल लोगों के बीच दो मीटर की दूरी व मास्क जरूरी होगी। इसकी तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। इसके अलावा आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती भी राजद द्वारा मनायी जायेगी। यह बात एकमा के राजद विधायक श्रीकांत यादव ने विधानसभा क्षेत्र के जनता बाजार स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित एक कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती व विस्तार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को स्वावलंबी बनाने की जगह केंद्र सरकार उनके ऊपर काला कानून थोप रही है। जो कहीं से भी उचित नहीं है। अन्नदाता किसानों की कड़ी मेहनत व पसीने से अनाज का उत्पादन होता है। जिसकी बदौलत ही समाज के सभी वर्ग के लोग अपनी भूख मिटाते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को किसानों के हित में सोचना चाहिए। उनके भावनाओं को समझना चाहिए। किसानों के साथ सहानुभूति जतानी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता भरत प्रसाद चौहान व संचालन पूर्व मुखिया तारकेश्वर पांडेय ने किया बैठक को राजद जिलाध्यक्ष सुनिल राय, जिला प्रवक्ता हरेलाल यादव, राजीव रंजन मिश्र, जीतेन्द्र सोनी, असलम खां, मंटु यादव, अवधेश यादव, मुखिया अशोक राय, सुभाष यादव, वकील यादव, जितेंद्र यादव, अनिल कुमार यादव, मदन राय आदि ने भी संबोधित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग