विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
- जेई ने छापेमारी कर तीन लोगों पर विद्युत की चोरी के विरुद्ध लगभग साढे तीन लाख रुपये का लगाया जुर्माना
राष्टनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध कनीय अभियंता गौतम कुमार द्वारा एकमा थाने में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध अवैध रुप से विद्युत ऊर्जा की चोरी करने के विरुद्ध लगभग साढे तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस को दिए आवेदन में जेई श्री कुमार द्वारा बताया गया है कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, छपरा पश्चिमी के कार्यपालक अभियंता के आदेशानुसार विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध छापेमारी दल का गठित की गई है। जिसमें विद्युत आपूर्ति प्रशाखा एकमा के जेई गौतम कुमार के अलावा लाईनमैन मो. साकिब, मानल बल नीरज कुमार सिंह व जय प्रकाश शर्मा के द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी दल द्वारा सघन जांचोपरांत तीन लोगों को विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए पाया गया। इस दौरान परसा रोड एकमा नहर के पास जयराम साह द्वारा बिजली की धारा प्रवाहित तार से टोंका फंसाकर विद्युत उर्जा को अवैध रूप से चोरी करते पाया गया। जांच के उपरान्त पाया गया कि इनके परिसर का लोड 2.3 किलोवाट है। जिसे वह वेल्डिंग कार्य हेतु उपयोग कर रहे थे। बिजली ऊर्जा की चोरी के लिए गणना करके लगभग 95 हजार चार सौ 44 रुपये की क्षति का जुर्माना लगाया गया। इसी क्रम में बिजली उपभोक्ता भुईली हाता गांव में हंसनाथ सिंह के पुत्र धर्मेंद्र के विरुद्ध अपने परिसर में धारा प्रवाहित तार को बाईपास करके विद्युत ऊर्जा को अवैध रूप से चोरी करने का आरोप है। जांच के उपरान्त पाया गया कि इनके परिसर का लोड 7.5 किलोवाट है। जिसे आटा चक्की कार्य हेतु उपयोग करते हैं। इनके ऊपर लगभग एक लाख 48 हजार 570 रुपये की क्षति होने का जुर्माना लगाया गया है। वहीं गंजपर गांव निवासी मुजाहिम अंसारी को चालू लाइन से टोंका लगाकर विद्युत ऊर्जा की अवैध रूप से चोरी करते पाया गया। जांच के उपरान्त पाया गया कि इनके परिसर का लोड 11 किलोवाट है। जिसे घरेलू कार्य हेतु उपयोग कर रहे थे। इनके ऊपर लगभग एक लाख 13 हजार 136 रुपये की क्षति होने का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में कनीय अभियंता गौतम कुमार द्वारा उक्त तीनों लोगों के विरुद्ध थाने में संबंधित अपराध की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग