कुलपति ने स्थापना शाखा का निरीक्षण करते हुए दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्टनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जेपीयू के कुलपति प्रो फारूक अली गुरुवार को स्थापना शाखा एक एवं दो का औचक निरीक्षण किया तथा काफी दिनों से बंद पड़े स्थापना विभाग के बगल के कमरे को खुलवाया और उसकी ठीक से सफाई करने का निर्देश दिया। बताते चले कि पूर्व पीआरओ केदारनाथ के मृत्यु के बाद से यह कमरा लगातार बंद था। इस कमरे तथा इस तरह के अन्य बंद कमरों के लिए एक समिति का गठन किया गया था, जिसके बाद यह कार्य हुआ। स्थापना विभाग का औचक निरीक्षण के दौरान कुलपति ने स्वयं कोने मे पडी गंदगी की फोटोग्राफी की और कहा कि इस तरह की लापरवाही फिर नहीं होनी चाहिएI साथ ही स्थापना 1 और स्थापना 2 को अलग करने का आदेश दिया जो कि दीवार बनाकर किया जाएगा।कुलपति के निरीक्षण के दौरान उनके साथ विश्वविद्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग