ठंड व कुहासा की वजह से चोरी की घटना बढ़ी और पुलिस सुस्त पड़ी
नित्यानंद प्रसाद की रिर्पोट। राष्टनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के मटिहान गांव में गुरुवार के रात्रि दो घर व श्रीनगर गांव के एक घर से करीब 10 लाख रुपये को गहने की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर गांव निवासी देवेंद्र सिंह के घर से चोरों ने लाखों रुपये की सोने की गहने की चोरी कर ली वही मटिहान गांव निवासी सेना के जवान विक्रम सिंह के घर के शौचालय के छत से चोरो ने घुसा वहाँ से 5 हजार रुपये नकद की चोरी की वही सुग्रीव सिंह के घर से भी 10 हजार रुपये नकद की चोरी किया गया ठंड व गहरे कुहरे का फायदा उठाकर चोरो ने घटना का अंजाम दिया है वही घटना की सूचना दिये जाने पर स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की. चोरो ने जल्दी में भागने के चक्कर मे हवाई चप्पल छोड़ भागे है घटना स्थल पर चोरो का चप्पल अब भी रखा हुआ है। बताते चले कि 24 दिसंबर को सियाराम सिंह के घर से चोरों ने लाखों की सामान की चोरी हुई 15 जनबरी को थाना के सामने मोबाइल दुकान से चोरी तथा 19 जनबरी को स्थानीय बाजार से ट्रेक्टर की चोरी पुनः गरुवार को चोरों ने मटिहान गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया इससे प्रतीत होता है कि चोरी की वारदात बढ़ रही है लेकिन पुलिस सुस्त बैठी है जिससे चोरो का दुस्साहस बढ़ा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग