राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक में उपलब्ध हुआ  इण्टरकॉम सुविधा

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक में उपलब्ध हुआ  इण्टरकॉम सुविधा

संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्टनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण) जेपीयू के कुलपति  प्रो फारूक ने  विश्वविद्यालय अध्यक्ष,छात्र कल्याण प्रो यू एस ओझा के साथ  विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक में इंटरकॉम सर्विस  उद्घाटन किएI इस अवसर  जेपीयू के कुलसचिव कर्नल शिवानन्द झा , एफ ए  ए के पाठक तथा अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। उद्घाटन करने के दौरान कुलपति  ने कहा कि इंटरकॉम सर्विस शुरू होने से  किसी भी कार्यालय में किसी भी पदाधिकारी और किसी भी कर्मचारी की लोकेशन का पता तत्काल लगा चल पाएगा।  बताते चले  कि पूर्व में बहुत पहले से ही विश्वविद्यालय में इंटरकॉम सुबिधा उपलब्ध  था । लेकिन मामूली गड़बड़ी के कारण  खराब हालत में था जो थोड़े से खर्च में काम करने लगा। गौरतलब है कि कुलपति  के इस निश्चय कि अधूरे कार्यों को पहले पूरा किया जाएगा तब नया कार्य होगा,का भी उद्देश्य पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। वही कुलपति नें कहा कि निकट भविष्य में सभी प्राचार्य, सभी अध्यक्ष स्नातकोत्तर विभाग, विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को भी जी पी एस लगा हुआ मोबाइल दिया जाएगा,जिससे सभी के लोकेशन की जानकारी किसी भी समय ली जा सकेI इसके लिए अधिकारियों को एयरटेल तथा अन्य कम्पनियों से बात करने के लिए कह भी दिया गया है,जिससे यह योजना यथाशीघ्र कार्यान्वित हो सकेI