सोनौली प्रिमियर लीग के उद्घाटन मैच में बनियापुर ने मारी बाजी
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्टनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के गोढना स्टेडियम में आयोजित सोनौली प्रिमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बनियापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर उद्घाटन मैच पर कब्जा जमा लिया। मैच का उद्घाटन जिला पार्षद पुष्पा सिंह ने फीता काट और बनियापुर और पीपरा के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिसमें टांस जीतकर पीपरा की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया वही बनियापुर की टीम ने बैटिंग करते हुए 14 ओवर के मैच में 5 विकेट गंवाकर 165 रनो का लक्ष्य रखा वही जबाबी पारी खेलते हुए पीपरा की टीम ने 3 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना पायी जिसमें बनियापुर की टीम ने 15 रनों से मैच पर कब्जा जमा लिया। मैच के संयोजनकर्ता महम्मद शैफ खान ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। आयोजनकर्ता में इजाज खान, सलमान खान,अफरोज अहमद,आसिफ खान, कुंदन कुमार समेत दर्जनों युवक मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग