शिविर में 150 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
राष्टनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। जानकी एजुकेशनल एण्ड सोशल ट्रस्ट हंसराजपुर के तत्वावधान में स्थानीय नगर पंचायत एकमा बाजार स्थित न्यू लाईफ क्लिनिक के सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर शुक्रवार को आयोजित हुई। शिविर में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, डॉ पंकज कुमार यादव, डॉ राजीव कुमार, डॉ केडी यादव, डॉ आरके यादव, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शैलेश कुमार आदि स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम द्वारा क्षेत्र के लगभग 150 लोगों का नि:शुल्क सुगर, अस्थमा, बल्डप्रेशर, हिमोग्लोबीन, यूरिक एसिड, हड्डियों व जोड़ों के दर्द, सर्दी-जुकाम के अलावा नेत्र परीक्षण व अन्य मौसमी बीमारियों की जांच कर दवाएं दी गई। इस अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी में आयोजक डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव ने कहा कि इन दिनों कोविड-19 से बचाव हेतु सीएचसी में टीकाकरण चल रहा है। यह टीका पहले चरण में सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों को ही लगाया जा रहा है। यह ठीक पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके लिए किसी तरह के अफवाहों से बचना है। उन्होंने कहा कि अगले चरण में सरकार द्वारा आम नागरिकों हेतु टीकाकरण की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंस व फेस मास्क सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। कार्यक्रम के आयोजन में रंजीत कुमार सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, प्रो अजीत कुमार सिंह, अमित कुमार, कुमार ऋषिकेश, सुमन कुमार, प्रमोद मिश्रा, धनंजय कुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग