देशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
राष्टनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। अवैध शराब के विरुद्ध एकमा थाना पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से विभिन्न इलाकों में छापेमारी के दौरान सात लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस ने रामपुर विन्दालाल गांव से माधव मिश्र के पुत्र पिंटू मिश्र उर्फ पीलिया को पांच लीटर व एकड़ीपुर गांव के राम अवतार चौधरी के पुत्र मदन चौधरी को दो लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्रीय लोगों ने सराहनीय बताया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग