केन्द्र व राज्य सरकार किसान व गरीब विरोधी: श्रीकांत यादव
- 30 जनवरी को मानव श्रृंखला के माध्यम से लोकतंत्र की ताकत का आभास कराने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
राष्टनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा विधानसभा के राजद विधायक श्रीकांत यादव ने शुक्रवार को अपने नगर पंचायत एकमा बाजार के राजापुर स्थित अपने आवास परिसर में आयोजित कार्यकार्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकारें किसान व गरीब विरोधी हैं। विधायक श्री यादव ने कहा कि सरकार की दमनकारी किसान विरोधी नीति के खिलाफ आगामी 30 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला के माध्यम से जनता अपनी लोकतंत्र की ताकत का आभास करायेगी। विधायक श्री यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में भी किसान सड़कों पर आंदोलनरत है। वहीं मोदी सरकार मानो कुंभकर्णी निद्रा में सोयी है। इसलिए उन्होंने भारी से भारी संख्या में लोगों को मानव श्रृंखला में भागीदारी लेने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक सहित राजद के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने भी केन्द्र की मोदी सरकार व बिहार की नीतीश सरकार को किसान व गरीबों का विरोधी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकमा प्रखंड राजद अध्यक्ष वकील यादव व संचालन राजद के जिला प्रवक्ता हरेलाल यादव ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, जितेेन्द्र यादव, भिखारी यादव, अख्तर अंसारी, सुभाष यादव, अहमद अली, अवधेश यादव, मुखिया अशोक राय, जितेेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर यादव चन्दु, जितेंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग