सड़क जाम करने वालों के खिलाफ हुई प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक पर शुक्रवार के संध्या हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत तथा एक व्यक्ति घायल हो गया था इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 4 घंटा से ज्यादा सड़क को जाम कर रखा गया था । तथा एक गाड़ी पर ईट पत्थर मार कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस बाबत खैरा थाना में नगरा अंचलाधिकारी मोहित कुमार के द्वारा सड़क जाम करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है दर्ज प्राथमिकी में दो नामजद एवं 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ सड़क जाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बाबत खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि अंचलाधिकारी मोहित कुमार सिन्हा के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग