मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक पुलिस चेक पोस्ट के पास शुक्रवार संध्या सड़क दुर्घटना में ककढिया मठिया गांव निवासी शंभूनाथ गिरी के पुत्र चंदन कुमार गिरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। युक्त घटना के खिलाफ मृतक के पिता शंभू नाथ गिरी के द्वारा खैरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अपने आवेदन में कहा गया है कि मेरा पुत्र 28 वर्षीय चंदन कुमार गिरि एवं मेरे पड़ोसी शिव भुवन गिरी के पुत्र अमरनाथ गिरी मोटरसाइकिल से छपरा से अपने घर आ रहे थे तभी कृष्णा चौक के पास छपरा की तरफ से आ रही ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 53 डीटी 2875 है , का चालक काफी तेज गति एवं लापरवाही से ट्रक चलाते हुए मेरे पुत्र के मोटरसाइकिल में जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे मेरे पुत्र चंदन कुमार की मृत्यु घटनास्थल पर हो गई। वहीं घायल अमरनाथ गिरी का इलाज सदर अस्पताल छपरा में होने के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। इस बाबत खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रक को जप्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग