जलालपुर (सारण)- मांझी विधानसभा क्षेत्र के कोपा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार ने अपने पंचायत स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में बिहार से बाहर आने वाले कामगारों के लिए बने आवासन केन्द्र में आँगनवाड़ी सेविका, सहायिका और आशा कार्याकर्ता के बीच एवं पंचायत कें सौकड़ो लोगों के बीच माक्स तथा साबुन का वितरण किया। वही मुखिया पति ने अपने पंचायत के लोगों से कहा कि पंचायतवासी को लाॅक डाउन का पालन के साथ-साथ हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। मास्क और साबुन वितरण करते समय विकास मित्र रेणु कुमारी, आवास सहायक सुधांशु कुमार, ग्राम कचहरी सचिव निभा कुमारी, के साथ गुड्डु कु0 गुप्ता, मुन्ना कुु0 राय, सरोज कु0 यादव आदि मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग