विकास कुमार। परसा
परसा(सारण)- थाना क्षेत्र के अन्याय पंचायत स्थित वार्ड 9 के निवासी सिवकुमारिया कुँअर के खाना बनाते समय 6 अप्रैल को शाम उठी चिंगारी से घर समेत बेढ़ी,साइकिल,कपड़ा,पानी पम्पिंग सेट मशीन,खाने के सामग्री इत्यादि आग में जल कर राख हो गया था।जिसके बाद विधवा महिला को खाने के लिए आफत आन पड़ी थी जिसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण संजय कुमार राय और अजय साह ने फोन कर बीडीओ, सीओ को आग की सूचना दी थी।वही छः अप्रैल को दस्तक प्रभात में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुआ था जिसका असर अब दिखने लगा है सीओ रामभजन राम ने विधवा सिवकुमारीया कुँअर को आपदा राहत कोष से तत्काल आर्थिक राहत के तौर पर 3000 रुपया का चेक अपने हाथों से सौपा। सहायता राशि मिलते ही महिला ने गामीण व सीओ को आभार प्रकट किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग