पशुचारा लेने खेत गये 40 वर्षीय व्यक्ति को कुछ लोगों ने चाकू से वार कर किया जख्मी, पीएमसीच रेफर
परसा(सारण)- थानाक्षेत्र के चांदपुरा निवासी 40 वर्षीय राजेश्वर राय अपने पशू के लिए घास काटने के लिए पास के खेत मे नहर के समीप जैसे ही पहुचे ही थे कि अचानक कुछ लोगों ने चाकू से बार कर दिया जिसमें गंभीर रूप से जख्मी हो गए घटना सोमवार की दोपहर की बताई जा रही है।युवक को जख्मी देख खेत बधार गई महिलाओं ने शोर मचाया. स्थानीय ग्रामीण वहां दौड़े और उसे उठाकर उपचार को पीएचसी परसा पहुंचाया. गर्दन पर चाकू के प्रहार से हुए रक्तस्राव को देखते हुए पीएचसी परसा में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने घटना की जानकारी परिजनों से ली.जख्मी को उपचार के लिए तत्काल पीएमसीएच पटना रेफर किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है फिर भी पुलिस अपने हिसाब से जांच पड़ताल में जुटी हुई है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग