सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहा छपरा के प्रांगण में शिक्षकों ने सुभाष चंद्र बोस की तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर हर्षोल्लास के साथ 125 वीं जयंती मनाया गया।मौके पर मौजूद विजयेद्र कुमार विजय ने कहा नेताजी आजादी के 2 वर्ष पूर्व गायब नहीं हुए रहते तो आज भारतीय इतिहास का पृष्ठभूमि अलग ही होता। भारत सरकार ने उनके 125 जन्म दिवस के रूप में पराक्रम दिवस मनाने की के लिए भारत सरकार का यह सराहनीय रहा। वही प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने कहा कि सभी शिक्षकों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए शिक्षक मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, अनिता कुमारी, गायत्री कुमारी, विजेंद्र कुमार, विजय राजेश्वर राय, गीता कुमारी, रेनू देवी आदि शिक्षक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग