जेपीयू प्रशासन ने 2019- 22 के स्नातक पार्ट वन के छात्रों को रजिस्ट्रेशन एवं नामांकन में दिया एक मौका
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ फारूक अली के आदेशानुसार कुल सचिव कर्नल श्यामानंद झा ने एक पत्र निर्गत करते हुए यह बताया है कि स्नातक प्रथम सत्र 2019- 22 में जो छात्र या छात्रा इंटर में साइंस के छात्र रहे हैं अगर वे भूगोल प्रतिष्ठा विषय में नामांकन करा लिए हैं या किसी कारण से उनका नामांकन रद्द हो गया है। उसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक मौका और दिया है। ऐसे छात्र अपने महाविद्यालय से संपर्क करके किसी अन्य विषय में नामांकन एवं पंजीयन करा सकते हैं यदि उस महाविद्यालय में सीट खाली है तब। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग