कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन अस्त–व्यस्त, मानव से लेकर जीव–जंतु तक परेशान
संजयक कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बिगत एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मानव से लेकर जीव-जंतु तक ठंड की वजह से परेशान है। शनिवार को तो स्थिति और भी दयनीय हो गई। पूरे दिन सूरज का दीदार नही होने से लोग दिनभर अलसाये रहे। वही न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से बृद्ध से लेकर बच्चे तक बेचैन रहे।वही घने कुहासे की वजह से लोगो का घर से निकलना दूभर हो गया है। कुहासे की वजह से सड़कों पर दिन में भी वाहनों को फॉग लाइट जलाकर चलना पर रहा है।इस दौरान दृश्यता कम होने से सड़क दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है। हालांकि शनिवार को एनएच 331 पर अन्य दिनों की तुलना में वाहनों का परिचालन कम रहा।इधर मौसम के मिजाज को देख खेती-किसानी पर भी विराम लग गया है। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए किसान भाई बधार में जाने से गुरेज कर रहे है।अनुभवी किसानों ने बताया कि तापमान में गिरावट गेंहू की फसल के लिये तो उपयुक्त है। मगर कुहासे एवं पाला की वजह से सरसों और आलू के पौधों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बहरहाल मौसम विभाग की माने तो अभी अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।जिसको लेकर लोगो की परेशानी कम होती नही दिख रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग