सहाजितपुर पुलिस ने बनियापुर बाजार से अपहृत युवती को बरामद कर परिजनों को सौपा
संजयक कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर पुलिस ने बनियापुर बाजार से अपहृत युवती को बरामद कर लिया। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गत वर्ष थाना कांड संख्या 27/20 में थाना क्षेत्र के पिपरपाती निवासी युवती की पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमे दो लोगों को नामजद किया गया था। बरामद युवती को 164 के बयान के लिये पुलिस द्वारा न्यायालय ले जाया गया। जिसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की माने तो अपहरण का मामला प्रेम- प्रसंग से प्रेरित है। इस बीच युवती ने अपने प्रेमी से शादी भी कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग