शराब के नशे में धुत हो, हो–हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने भेजा जेल
संजयक कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने शराब के नशे में धुत हो, हो-हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले के संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक इसुआपुर थाना क्षेत्र के इसुआपुर निवासी अजय कुमार और अशोक कुमार है। जो सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मरीचा बाजार के समीप नशे में धुत हो हंगामा कर रहे थे। मेडिकल जांच में दोनों युवकों द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई है। इस मामले में पुलिस के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शराब की खरीद-विक्री एवं सेवन करने वाले लोगों पर सहाजितपुर पुलिस की पैनी नजर है। जिसको लेकर लगातार धंधेबाजों की धर- पकड़ जारी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग