डोरीगंज व जलालपुर फीडर मे 24 एवं 25 जनवरी को दिन मे नहीं रहेगी बिजली
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। सदर प्रखण्ड के जलालपुर डोरीगंज फीडर मे तकनीकी कारणों से 24 एवं 25 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नही रहेगी।डोरीगंज जेई अर्चना कुमारी ने बताया कि डोरीगंज जलालपुर फीडर के अन्तर्गत आने वाले गाँव, लालबाजार, चिरांद , महाराजगंज, डोरीगंज, महद्दीपुर, सिंगही, दफ्दरपुर डुमरी, मुसेपुर, जलालपुर, काजीपुर, मीरपुर जुअरा, कोठिया, धनौरा, नराँव, जिल्काबाद आदि गाँवों मे तकनीकी कारणों से दिनांक 24 एवं 25 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नही रहेगी। पुन: 26 जनवरी से बिजली यथावत मिलने लगेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग