मशरक से छः महीने पहले चोरी गई बोलेरो सिवान से बरामद
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव से बीते साल के जुलाई महीने के सात तारीख की रात्री को अज्ञात चोरों ने शीला नाथ प्रसाद पिता-जवाहर प्रसाद की बोलेरो सवारी गाड़ी जे एच01एस-5065 चोरी कर ली थी।जो सेमरी गांव निवासी कुमार गौरव पिता विक्रमा सिंह के नाम से रजिस्टर्ड थी। मामले में पीड़ित द्वारा थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा और जमादार ओम प्रकाश यादव ने खोजबीन शुरू कर दी मामले में दूसरे जिलों के पुलिस से भी सम्पर्क कर चोरी गई बोलेरो के बारे में जानकारी ली गयी। उसी मामले में सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने गश्ती के दौरान सड़क किनारे लावारिस बोलेरो को बरामद किया।मामले में मशरक थाना पुलिस ने बरामद बोलेरो को न्यायालय के आदेश के बाद बोलेरो मालिक को बोलेरो सपुर्द कर दिया।मामले में थाना पुलिस ने बताया कि चोरी की गई बोलेरो की तलाश में सारण समेत सिवान गोपालगंज जिले के पुलिस को दी गई थी जिसमें सिवान जिले के भगवानपुर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा छोड़कर भागने के बाद जप्त कर ली गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग