मंत्री मंगल पांडेय का सिवान जाने के दौरान मशरक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर बिहार के पथ निर्माण मंत्री व स्वास्थय मंत्री का पटना से एस एच-73 होकर सिवान जाने के दौरान स्वागत किया। मौके पर किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू, भाजपा प्रखंड दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद, विधानपार्षद ई सच्चिदानंद राय के प्रतिनिधि कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, गौतम औझा, राकेश सिंह, डॉ प्रभात मिश्र समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा कार्यकर्ताओं को जैसें ही पता चला कि पथ निर्माण मंत्री मशरक के रास्ते सिवान जा रहें हैं तों महावीर चौक बस स्टैंड के पास दोपहर से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला लेकर बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय के स्वागत के लिए खड़े हो गए। जैसें ही मंत्री का काफिला महावीर चौक पर पहुंचा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर मीडिया से बातचीत में पथ निर्माण मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि हमने कोरोना वैक्सीन को लोगों तक पहुंचा दिया है आप सभी कोरोना वैक्सीन को अपनी बारी आने पर जरूर लें इससेे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। अभी तक पूरे बिहार में बासठ हजार से ज्यादा लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है तब भी आप कोरोना से सतर्क रहें। मास्क का इस्तेमाल करे,समय पर हाथ धोते रहें और एक गज की दूरी का पालन करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग