राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कर्पूरी शोषितों गरीब पिछड़ो के मशीहा थे, गरीब और गरीबी को नजदीक से देखा था

कर्पूरी शोषितों गरीब पिछड़ो के मशीहा थे, गरीब और गरीबी को नजदीक से देखा था

अमनौर (सारण)। जननायक कर्पूरी बिकाश सेवा संस्थान  के तत्वधान में रविवार को जननायक स्व कर्पूरी ठाकुर की 97वी जयन्ती धूम धाम से मनाई गई। अमनौर चौक के पास स्थापित जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदम कद पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि राजद के जिला अध्यक्ष सुनील राय, छपरा नगर परिषद के चेयरमैन नागेंद्र राय व् कर्पूरी बिकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने माल्यार्पण कर उनको याद किया।बारी बारी से उपस्थित दर्जनों लोगो ने उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस दौरान राजद नेता सुनील राय ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक राज्यनीतिज्ञ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे,उनका जीवन सादगी पूर्ण रहा है, वे हमेशा गरीबों, वंचितों, शोषितों एवं सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहें। इसलिए वे जननायक कहलाए। नगर परिषद के चेयरमैन नागेंद्र राय ने कहा कि कर्पूरी जी का जन्म ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक पितौलिया गांव में हुआ था। जिन्होंने भारत छोड़ो अंदोलन के समय 26 महीने जेल में बिताए,इनके मुख्यमंन्त्री बनने के बाद भी पिता सीमांत किसान और पारंपरिक पेशा से नाइ का कार्य करते थे

 जिनको काफी लोकप्रियता के कारण जननायक कहा जाता है। उमेश शर्मा ने कर्पूरी जी  गुदड़ी के लाल और महान कर्मयोगी थे,जो गरीब और गरीबी को नजदीक से जानने वाले लोग थे, जो राजीनीति के माध्यम से संबैधानिक तौर पर शोषितों पिछड़ो को सामाजिक व् रज्यनीति के क्षेत्र में जोड़ने वालो में अग्रणी थे इस दौरान, सीओ सुशील कुमार, थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष विकाश कुमार महतो, विधानसभा प्रत्यासी जितेंद्र कुमार सिंह जीतू, भुवर यादव बीडीसी,पूर्व मुखिया बिजय कुमार बिद्यार्थी, राम प्रवेश महतो, मेघनाथ प्रसाद नितेश शर्मा, शिक्षक अब्दुल सत्तार अंसारी, पंकज मिश्रा, समेत दर्जनों शामिल थे।