थाना में जनता दरबार आयोजित, सीओ व थानाध्यक्ष ने की परिवाद की सुनवाई
- जनता दरबार में आए पांच नए मामले, पुराने पांच मामले निष्पादित किए गए
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। बिहार सरकार के आदेशानुसार सारण जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा नेतृत्व में शनिवार को मशरक थाना पर जनता दरबार आयोजित कर पांच मामले में सुनवाई कर निष्पादन किया गया। मौके पर अंचल निरीक्षक मो सैफ्फुलाह रहमानी, जमादार उमाशंकर राम, प्रधान लिपिक महेश राम, कर्मचारी महेंद्र राम उपस्थित रहे। जनता दरबार में पहले से 12 मामले लंबित थें और 5 नए मामले आए। जिसमें से पुराने में 5 मामले का निष्पादन किया गया। मौके पर अंचल निरीक्षक मो सैफ्फुलाह रहमानी ने बताया कि वर्षों से चल रहा जमीनी विवाद के 5 नए मामले जनता दरबार में आए। दोनों पक्षों की बातों को सुना गया तथा वही पहले से पेंडिंग 12 मामलों में 5 सही कागजात वाले मामले का निष्पादन किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग