अमनौर उच्च विद्यालय में कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का हुआ आयोजन
मृतुंजय तिवारी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के उच्च विद्यालय रसूलपुर के प्रांगण में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता अमनौर अंचल भाकपा सचिव अवधेश राय ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीब, दलित शोषित की आवज को बुलंद करने का काम किए। हम लोगों भी उनके पदचिन्हों पर चलना होगा तभी सही मायने में सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर उच्च विद्यालय माघर के शिक्षक बसंत कुमार ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ में पैगा मित्रसेन पंचायत के सरपंच बिजेंद्र राय, कॉ बिजेंद्र मिश्रा, तुलसी जी, कुतुबुद्दीन आदि नें भी अपने विचार व्यक्त किए। इस जयंती समारोह की अध्यक्षता मृतुन्जय अश्रु जी ने कि। संचालन पूर्व प्राचार्य अंबिका राय ने की। आयोजन कर्ता संजय मिश्रा निशांत जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग