परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने धूमधाम से मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सादा जीवन उच्च विचार के संकल्प के साथ बनियापुर प्रखंड के पैगम्बरपुर में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के तत्वधान में रविवार को धूमधाम से जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। इस दौरान शिक्षकों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक कर्पूरी ठाकुर की चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाशप्राप्त शिक्षक विंदेश्वरी प्रसाद मंडल ने किया।जबकि संचालन इंद्रजीत महतों के द्वारा किया गया।मौके पर उपस्थित संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह उपस्थित शिक्षकों को जननायक के बताए मार्ग पर चलने की अपील करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर मुख्यमंत्री के पद पर रहने के बाद भी हमेशा सादा जीवन व्यतीत किये।साथ ही गरीब-गुरबों के मान-सम्मान के लिये लड़ते रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि बार-बार नए-नए फरमान जारी कर शिक्षकों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है।जिसको लेकर शिक्षकों में क्षोभ व्याप्त है। जिलाध्यक्ष ने शिक्षा में उत्तरोत्तर विकास के लिये सरकार द्वारा शिक्षकों की जायज मांग को पूरा करते हुए उचित मान-सम्मान प्रदान करने की जरूरत पर बल दिया। मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह, सचिव संजय राय, प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतों, सचिव बिनोद राय, त्रिपुरारी सिंह, अनुज कुमार, भोला साह, विजय प्रसाद, मंजेलाल कुशवाहा, अम्बेडकर राम, देवेन्द्र सिंह, नरेंद्र राय, कमलेश कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग