राजपुताना टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पिठौरी की टीम ने जीएस बंगरा पर जीत दर्ज कर कप पर जमाया कब्जा

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। राजपुताना क्रिकेट क्लब बलुआ के सौजन्य से स्थानीय क्रीड़ा मैदान में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीएस बंगरा बनाम पिठौरी के बीच खेला गया। जिसमे पिठौरी की टीम ने चार विकेट से शानदार जीत दर्ज कर कप पर कब्जा जमा लिया। इसके पूर्व फाइनल मैच का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि व जिला परिषद भाग-02 के भावी प्रत्याशी सह समाजसेवी राजेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने फीता काटकर किया।टॉस जीतकर जीएस बंगरा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 85 रनों का स्कोर खड़ा किया।जवाब में खेलने उतरी पिठौरी की टीम ने महज 06 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।इस दौरान मुख्य अतिथि गुड्डू सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को धन्यवाद देते हुए पुरस्कार वितरण किया।मौके पर आयोजन समिति के राहुल सिंह उर्फ कालू सिंह,छोटू सिंह,विवेक सिंह,मनोज सिंह,सुशील सिंह,मंतोष सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग