बनियापुर प्रखंड में धूम–धाम से मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के कई सरकारी एवं निजी संस्थानों में शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूम-धाम से मनाई गई। इस अवसर पर उच्च विद्यालय कन्हौली,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली सहित कई अन्य विद्यालयों में जननायक के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।कई जगहों पर बाद-विवाद प्रतियोगता का आयोजन भी किया गया।इस दौरान आयोजित समारोह में जननायक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रमुखता से प्रकाश डाला गया,एवं उनके बताये मार्गो पर लोगो को चलने की नसीहत दी गई।समारोह को सम्बोधित करने वालो में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव राकेश कुमार द्विवेदी,सच्चिदानंद सिंह,प्रदीप चौधरी सहित दर्जनों लोग थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग