किसान आंदोलन के समर्थन में महागठबंधन समर्थित दलों द्वारा बनाया जाएगा 30 जनवरी को ऐतिहासिक मानव श्रृंखला
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। रविवार को मंजर रिजवी भवन सलेमपुर छपरा में किसान आंदोलन के समर्थन में ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनाने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सीपीआई जिला सचिव रामबाबू सिंह ने की। किसान आंदोलन के समर्थन में जिला मुख्यालय में हजारों किसानों का ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनाया जाएगा। इस आशय का फैसला महागठबंधन के घटक दलों द्वारा लिया गया जिसमें सीपीआई, सीपीएम ,राजद के पदाधिकारी मौजूद रहे।उपस्थित नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तीन कृषि कानूनों को लागू कर देश के किसानों को अदानी अंबानी का गुलाम और कंगाल बनाने पर तुली हुई है। इस कानून को देशहित में वापस करने की मांग की। बैठक में यह अभी तय किया गया कि 30 जनवरी को मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए सभी घटक दलों के किसान कार्यकर्ता छपरा शहर के म्युनिसिपल मैदान में दिन के 11:00 बजे एकत्र होंगे और मानव श्रृंखला का निर्माण 12:00 बजे से लेकर ,12:30 तक होगा। बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, सीपीआई के नागेंद्र राय, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी सुरेश वर्मा, अमित नयन, दिलीप वर्मा, अविनाश उपाध्याय, राजद जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, गिलानी मोबिन, हरिराम यादव, प्रीतम यादव, सीपीएम के अरुण कुमार, बच्चा राय कांग्रेस के कामेश्वर सिंह, सुरेश यादव मुख्य रूप से शामिल थे।


More Stories
खरीफ फसल अभियान कार्यशाला का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ, कृषि विशेषज्ञों ने खेती के आधुनिक तकनीक के बारें में कर्मियों व किसानों को दिया प्रशिक्षण
सैदपुर दिघवारा में खुला खेतीबाड़ी कृषि क्लिनिक
कला के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास के लिए कलाकारों का शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन