मशरक में कपूरी समाज संघ ने मनाई कर्पूरी ठाकुर जयंती
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड मुख्यालय स्थित यदु मोड़ के प्रागंण में कपूरी ठाकुर समाज संघ के बैनर तले कपूरी ठाकुर जी का जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता धुरुप ठाकुर ने किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कपूरी ठाकुर समाज संघ के प्रदेश सचिव अशर्फी ठाकुर ने कहा कि कपूरी ठाकुर ने आम जनता के खातिर जनता के सामाजिक न्याय के प्रणेता व सामाजिक समरसता के प्रतीक, दलितों, पिछड़ों, शोषितों व वंचितों के मसीहा एवं सादगी के प्रतिमूर्ति, और महान कर्मयोगी जननायक ‘स्व० कर्पूरी ठाकुर जी’ की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन व विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं वहीं कपूरी समाज संघ सारण के जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि बाबू कपूरी ठाकुर ने सभी जातियों के लिए सभी कमजोर दबे कुचले के मसीहा थे कपूरी ठाकुर जी के जयंती पर पूरे समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी थे। अन्य वक्ताओं में दर्शन ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, संजय ठाकुर, डॉ ० सुदर्शन ठाकुर भीम ठाकुर, राजेश ठाकुर 02 आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग