ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज
संजय सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के लौवा गांव में एक विवाहिता को ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में पीड़िता वीरू साह की पत्नी पुष्पा देवी ने तरैया थाने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पति वीरू साह, सास शैल देवी, ससुर भृगुनाथ साह, गोतनी आशा देवी समेत ससुराल पक्ष के आठ व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरी शादी को लौवा गांव निवासी भृगुनाथ साह के पुत्र वीरू साह के साथ 11 मई 2017 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई थी। शादी के बाद विदा होकर अपने ससुराल गई, जहां मेरी गोतनी आशा देवी मेरे पति पर काफी नजर रखने लगी तथा मेरे पति को उल्टा- सीधा समझकर मेरे साथ गाली-गलौज तथा मारपीट करवाने लगी। इसकी शिकायत जब अपने सास-ससुर तथा परिवार के अन्य सदस्यों से की तो, वे लोग बोले कि तुम्हारे साथ जो हो रहा है ठीक हो रहा है। क्योंकि तुम भीखमंगिनी की बेटी हो और यहां आकर राज करोगी। यह प्रताड़ना कुछ दिन तक सहन करती रही, लेकिन धीरे-धीरे उक्त सभी अभियुक्तगण मिलकर मेरा खाना-पीना बंद कर दिया तथा सभी मिलकर कठोर यातना देने लगे और आये दिन मारपीट व गाली-गलौज करने लगें। इस बात की सूचना जब अपने मायके वालों को दी, तो वे लोग ससुराल वालों को काफी समझाये-बुझाये लेकिन ससुराल वाले नहीं माने और एक दिन मारपीट कर कपड़े व गहने छीन कर घर से निकाल दिए तथा आठ माह के बच्चें को भी छीन लिया। रोते बिलखते अपने मायके आ गई तथा उनलोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग